ऐप डिलीट कराने के बहाने 98 हजार की साइबर ठगी
वाराणसी, मई 22 -- पिंडरा (वाराणसी)। फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव स्थित एग्रो पार्क में एक कंपनी का मैनेजर साइबर ठगी का शिकार हो गया। एजुकेशन ऐप बंद कराने के नाम पर साइबर ठग ने मोबाइल हैक कर खाते से दो बार में 98 हजार रुपये उड़ा दिए। कन्नौज के सौरिख निवासी धीरज कुमार त्रिपाठी करखियांव एग्रो पार्क स्थित प्राइम एवियन मुर्गी दाना कंपनी में मैनेजर हैं। उनके मोबाइल से एक एजुकेशन ऐप के जरिए प्रति माह 200 रुपये कट रहे थे। बुधवार शाम उन्होंने ऐप डिलीट कराने के लिए इंटरनेट से मिले हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया। फोन रिसीव करने वाले व्यक्ति ने खुद को कस्टमर केयर कर्मी बताते हुए व्हाट्सएप पर लिंक भेजा और उसे खोलकर जरूरी जानकारी भरने को कहा। लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और साइबर ठग ने उनके बैंक खाते से 50 हजार एवं 48 हजार रुपये दो बार में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.