ऐप डाउनलोड कराकर उड़ाएं 85 हजार, केस दर्ज
लखनऊ, मई 25 -- लखनऊ, संवाददाता। सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में मोबाइल फोन में ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी का ऐप डाउनलोड कराकर खाते से 85 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पम प्लोर सैकेंड फ्लोर निवासी आशुतोष राय ने बताया कि गूगल के जरिए मिले ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी ब्लिंकिट के कस्टमर केयर से शनिवार को फोन आया था। रुपये वापस कराने का झांसा देकर जालसाज ने पीड़ित के मोबाइल पर कंपनी का ऐप डाउनलोड कराया। जिसके कुछ ही देर बाद पीड़ित के बैंक खाते से कई बार में 85 हजार रुपये ट्रांसफर हो गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम सेल में शिकायत करने के बाद रविवार को मोबाइल नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- संचार साथी और चक्षु पोर्टल से थमेगा साइबर फ्रॉड थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.