मुरादाबाद, जून 2 -- यंग एनर्जेटिक पॉजिटिव पीपल (ऐप) परिवार की ओर से मंगलवार को डीआरएम स्थित सिद्ध मनोकामना मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। अध्यक्ष नेहा मेहरोत्रा ने बताया कि सभी आठ बड़े मंगलवार को आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रेमबाला,सोनिया शर्मा,ज्योति, दीपा, निधि गोयल, पूनम, सारिका, संजना,सोनिया, अंशू ,भावना गुप्ता, पूजा गोयल, रजनी मित्तल, रुचि गुप्ता, जूही गीता सोनिया आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सब मिल कर बोले मंगल भवन अमंगल हारी यह भी पढ़ें- हनुमानगढ़ी मंदिर पर देर शाम तक जुटे रहे श्रद्धालु

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...