रांची, मार्च 8 -- बुंडू, संवाददाता। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बुंडू के हुमटा गांव में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सड़क दुर्घटना में दिवंगत रसोइया संघ की प्रदेश अध्यक्ष व भाकपा माले राज्य कमेटी सदस्य कॉमरेड अनिता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर मौन श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ऐपवा नेत्री लखमनी ने कहा कि 8 मार्च महिलाओं के संघर्ष और विजय का दिन है। उन्होंने बताया कि यह आंदोलन पहले श्रमिक महिलाओं के शोषण और असमान कार्य परिस्थितियों के खिलाफ शुरू हुआ था, जो आगे चलकर महिलाओं के मताधिकार और समानता के व्यापक आंदोलन में बदल गया। आज यह दिन महिलाओं की आजादी, सम्मान और अधिकारों की प्राप्ति के संकल्प का प्रतीक बन गया है।सिमैला मुंडा ने कहा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.