रामगढ़, जून 28 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि। मेन रोड स्थित भाकपा-माले कार्यालय में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन रामगढ़ जिला की बैठक हुई। अध्यक्षता ऐपवा नेत्री नीता बेदिया ने की। इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी सम्मेलनों की तैयारी और महिलाओं के अधिकारों को लेकर संघर्ष तेज करने पर विमर्श किया गया।​​बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिसंबर 2026 में ऐपवा का राज्य सम्मेलन होना तय है। राज्य सम्मेलन से पूर्व अक्टूबर-नवंबर माह में जिला सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए जिला स्तर पर तैयारी पर बल दिए।​सभी प्रखंडों में महिलाओं की विशेष टीमें गठित करने, सघन सदस्यता अभियान चला कर​संगठन का विस्तार करने का निर्णय लिए। यह भी पढ़ें- ऐपवा ने की बैठक में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर जिले के विभिन्न प्रखंड...