रामगढ़, जुलाई 20 -- ​रामगढ़, नगर प्रतिनिधि ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव विमेंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय आह्वान पर 21 जुलाई को मोदी सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रतिवाद दिवस मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम महिला आरक्षण कानून में लगाई गई जनगणना और परिसीमन की शर्तों को हटाकर इसे तुरंत लागू करने की मांग को लेकर किया जा रहा है।​ऐपवा की रामगढ़ जिला सचिव नीता बेदिया ने कार्यक्रम की जानकारी दी है। बताया कि केंद्र की मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल को कानून तो बना दिया है। लेकिन इसे जनगणना और परिसीमन की भूलभुलैया में फंसाकर ठंडे बस्ते में डाल दिया है। सरकार की इसी महिला विरोधी नीति के खिलाफ 21 जुलाई को रामगढ़ जिला कमेटी के नेतृत्व में एक विरोध मार्च निकाला जाएगा। जो झंडा बैनर के साथ शहर में मार्च करते हुए सुभाष चौक पर सभा करेगी। ​जिला सचिव के अनुसार शहर मार्च में...