नई दिल्ली, जनवरी 13 -- ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में पिछले साल ऐपल का दबदबा रहा। काउंटरपॉइंट रिसर्च के डेटा के अनुसार ऐपल साल 2025 में शिपमेंट के मामले में दुनिया का नंबर 1 स्मार्टफोन वेंडर रहा। 10% की ईयर-ओवर-ईयर ग्रोथ के साथ कंपनी ने ग्लोबल मार्केट का 20% हिस्से पर कब्जा कर लिया है। 2025 में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में 2% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जो लगातार दूसरे साल भी रिकवरी का संकेत है। यह ग्रोथ प्रीमियम प्रोडक्ट्स की मांग, उभरते बाजारों में 5G के वाइड अडॉप्शन और फाइनेंसिंग ऑप्शन के कारण हुई, जिससे हाई-एंड स्मार्टफोन्स को खरीदना अधिक आसान हो गया। iPhone 17 सीरीज की सेल में जबरदस्त उछालचौथी तिमाही में ऐपल की iPhone 17 सीरीज की सेल में जबरदस्त उछाल देखा गया, जबकि iPhone 16 भारत, जापान और दक्षिण-पूर्व एशिया जैसे मार्केट्स में पॉप्युलर बन...