रामगढ़, मार्च 29 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। रामगढ़ जिला में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया में हो रही लगातार देरी को लेकर अभ्यर्थी आक्रोशित हैं। इसके तहत 30 मार्च को विद्यार्थियों ने आक्रोश मार्च निकालने का निर्णय लिया गया। यह जानकारी छात्र नेता गौतम महतो ने दी। उन्होंने बताया कि सोमवार को सैंकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं रामगढ़ सुभाष चौक से उपायुक्त कार्यालय छत्तरमांडू तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालकर जिला प्रशासन के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगे। कहा कि पूर्व में 282 पदों पर बहाली की घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ नहीं की गई है। इससे अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है और वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। जल्द होमगार्ड बहाली प्रक्रिया शुरु नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की बात कही। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता सुनि...