रामगढ़, अप्रैल 4 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। भाजपा रामगढ़ मंडल की बैठक शनिवार को गोरीयारी बागी स्थित कैंट मंडल कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार पांडेय ने की। इस दौरान आगामी 6 अप्रैल 2026 को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर कैंट मंडल की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तैयार किया गया। इसके तहत सुभाष चौक, महात्मा गांधी थाना चौक, बाबा साहब अंबेडकर पार्क की सफाई सुबह 6:30 बजे की जाएगी। साथ ही सुबह 9 बजे कैंट कार्यालय में मंडल अध्यक्ष की ओर से ध्वजारोहण होगा। साथ ही दोपहर 3 बजे कैंट मंडल कार्यालय में जनसंघ एवं भाजपा के बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह होगा। इसके बाद पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा दोपहर 3:30 बजे की जाएगी। संध्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.