धनबाद, जनवरी 6 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के बिहार बिल्डिंग स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपाइयों की बैठक हुई। इसमें मंगलवार को होने वाले एक दिवसीय नगर निगम कार्यालय घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि नगर निगम का चुनाव दलगत आधार पर, ईवीएम के माध्यम से और पूरी तरह निष्पक्ष तरीके से कराया जाना चाहिए। चुनाव वर्ष 2020 में ही होना था, लेकिन सरकार की टाल-मटोल और बढ़ती अफसरशाही के कारण इसे बार-बार टाला जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से जनता की आवाज उठाती रहेगी और सरकार के जनविरोधी रवैये के खिलाफ मजबूती से संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पार्टी के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में धनबाद पहुंचने का आह्वान किया। बैठक में मुख्य रू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.