लातेहार, मार्च 15 -- चंदवा, प्रतिनिधि। अलौदिया पंचायत के हरैया में लगने वाले ऐतिहासिक हरैया पशु मेला को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। जिला परिषद द्वारा खुली निविदा के माध्यम से कराए गए डाक में इस वर्ष राजेश कुमार साव ने 30 लाख 33 हजार 750 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर मेला संचालन का अधिकार प्राप्त किया है। इसके बाद मेला संचालन समिति मेला को भव्य स्वरूप देने की तैयारियों में जुट गई है। मेला समिति के सदस्यों ने बताया कि हरैया पशु मेला का उद्घाटन 19 मार्च को किया जाएगा। मेले में इस वर्ष उन्नत नस्ल के पशुधन की खरीद-बिक्री के साथ-साथ आकर्षक झूले, बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजन के साधन, मनिहारी की दुकानें, दैनिक उपयोग की वस्तुओं के स्टॉल तथा शादी-विवाह से जुड़ी खरीदारी की कई दुकानें सजाई जा रही हैं। मेला स्थल पर खेल-तमाशे और अन्य मनोरंजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.