जौनपुर, फरवरी 21 -- गौराबादशाहपुर। धर्मापुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं का एक दल शुक्रवार को शैक्षिक भ्रमण पर रवाना हुआ। छात्राओं को वाराणसी के सारनाथ और रामनगर किला का भ्रमण कराया गया। जहां छात्राओं को ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन कर जानकारियां दी गई। विद्यालय की वार्डेन शशि रानी ने इस शैक्षिक भ्रमण दल के बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान सीता देवी, रेखा देवी, अश्वनी तिवारी, नीतू, आयशा, रंजना, रीना, अनुपमा, विनय यादव, अश्वनी कुमार अन्य रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.