चित्रकूट, अप्रैल 8 -- चित्रकूट, संवाददाता। डीएम पुलकित गर्ग ने मुख्यालय कर्वी स्थित तुलसी पार्क, धुस मैदान पार्क, पुरानी कोतवाली परिसर एवं तहसील पार्क का लखनऊ से आए आर्किटेक्ट पवन सिंह व देवीना अग्रवाल के साथ स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तुलसी पार्क में उन्होंने बाउंड्रीवाल की ग्रिल सहित मरम्मत कार्य कराते हुए आकर्षक थीम पर पेंटिंग कराने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि बंदरों की समस्या को देखते हुए फाउंडेशन में जाली लगवाएं। जिससे पार्क की संरचना को क्षति से बचाया जा सके। फाउंटेन को रोजाना संचालित रखने के निर्देश दिए। ईओ को साफ-सफाई कराने के लिए निर्देशित किया। कहा कि यह स्थान आमजन के सुबह व्यायाम एवं मॉर्निंग वॉक के उपयोग में आता है। इसमें किसी भी प्रकार की गंदगी न रहने दी जाए। उन्होंने आर्किटेक्ट से पार्क के सौंदर्यीकरण को...