प्रयागराज, मई 3 -- सीनियर सिटीजन कौंसिल की ओर से रविवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में प्रयागराज की धरोहर विषय पर संगोष्ठी हुई। न्यायमूर्ति राजेश कुमार और संस्था अध्यक्ष राजीव महेश्वरी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य वक्ता साहित्यकार अनुपम परिहार ने कहा कि प्रयागराज ऐतिहासिक, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध है। गंगा हमारे लिए सदैव पूज्यनीय है। पूजा पद्धति के कारण मां गंगा हमेशा स्वच्छ रहती है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को पुस्तकों से जोड़ने के लिए पुस्तकालय खोलने की जरूरत है। वक्ता वैभव मैनी ने शहर में लगीं छह बड़ी घड़ियों, चंद्रशेखर आजाद पार्क, संगम, मिंटो पार्क व इविवि के ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- हर्षोल्लास से मनाया रोटरी नॉर्थ का स्थापना दिवस संचालन नीशीत जौहरी, आभार ज्ञापन वीके मित्तल ने किया। अतिथियों ने वक्ताओं को सम...