ऐतिहासिक बूढ़ा बाबू मेला 25 जून से शुरू होगा
मेरठ, जून 15 -- नगर का ऐतिहासिक एवं आपसी भाईचारे का प्रतीक बूढ़ा बाबू मेला 25 जून से शुरू होकर 25 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा। एक माह तक चलने वाले इस मेले में सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रमों की भी विशेष छटा देखने को मिलेगी। इस बार मेले के मंच पर पांच प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन और ऑल इंडिया मुशायरा भी शामिल हैं। सोमवार को नगर पालिका परिषद के सभागार में मेले को लेकर एक अनौपचारिक बैठक आयोजित हुई, जिसमें पालिका अध्यक्षा सबीला अंसारी, सभासदों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बूढ़ा बाबू मेले का उद्घाटन 25 जून को किया जाएगा और मेला 25 जुलाई तक संचालित रहेगा। बैठक में मेले को आकर्षक एवं यादगार बनाने को लेकर भी चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.