नोएडा, मार्च 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन के समीप शिव मंदिर परिसर में प्राचीन बाराही मेला का आयोजन एक अप्रैल से 13 अप्रैल तक बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ किया जाएगा। इस बार मेले की थीम सोशल मीडिया और संस्कार निर्धारित की गई। इसका उद्देश्य आधुनिकता और परंपरा के समन्वय को बढ़ावा देना है। समिति के अध्यक्ष चौ धर्मपाल भाटी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले का शुभारंभ 1 अप्रैल 2026 को सायं 4:30 बजे ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा, जिसके पश्चात भव्य भजन संध्या का आयोजन होगा। महामंत्री ओमवीर बैंसला ने बताया कि मेला 1 अप्रैल से 13 अप्रैल तक प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 2 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सिंघल ने जानकारी दी कि मेले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.