रामगढ़, जुलाई 20 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ जिले को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण पहल शुरू कर दी है। उपायुक्त ऋतुराज ने रविवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत, वन प्रमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ जिले के प्रमुख ऐतिहासिक, धार्मिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले के सभी प्रमुख स्थलों को एक पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि पर्यटकों को एक ही यात्रा में रामगढ़ की धार्मिक आस्था, ऐतिहासिक विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि रामगढ़ जिला पर्यटन की अपार संभावनाओं से भरपूर है। यदि जिले के प्रमुख स्थलों को आपस में जोड़कर आधुनिक सु...