ऐतिहासिक धरोहर की हिफाजत के लिए जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा 24 घंटे
रांची, जून 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने राजधानी रांची के जगन्नाथपुर स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया है। अदालत ने रांची के एसएसपी को मंदिर परिसर में 24 घंटे सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जस्टिस आनंद सेन की अदालत ने मंदिर के संचालन के लिए बड़े मंदिरों के संचालन के बायलॉज का अध्ययन कर शपथपत्र पेश करने का निर्देश दिया। मामले की अगली सुनवाई 23 जून को होगी। मंदिर के सही तरीके से संचालन और व्यवस्था में सुधार लाने को लिए जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के पूर्व सचिव चंद्रकांत रायपत की दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने यह निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान मंदिर के रात्रि पहरी की हाल में हुई हत्या का मामला भी उठा। अदालत ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मंदिर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.