छपरा, मार्च 10 -- दाउदपुर/ तरैया । मांझी प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय समतापार से मंगलवार को मुख्यमंत्री परिभ्रमण योजना के तहत 40 छात्र-छात्राओं का दल ऐतिहासिक स्थल वैशाली के शैक्षणिक भ्रमण के लिए रवाना हुआ। राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव दिनेश कुमार सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों के दल को रवाना किया। दल का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार दीनबंधु दीपक तथा शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह करेंगे, जबकि छात्राओं की देखरेख की जिम्मेदारी वरीय शिक्षिका बबीता कुमारी और सुप्रिया राय को सौंपी गई है। उधर तरैया प्रखंड के डुमरी मिडिल स्कूल और हरपुर फरीदन मिडिल स्कूल के छात्र-छात्राएं मंगलवार को शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए पटना रवाना हुए। डुमरी मिडिल स्कूल के एचएम ठाकुर रंजीत सिंह ने बताया कि 50 छात्रों को परिभ्रमण पर भेजा गया है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.