भागलपुर, जुलाई 21 -- भागलपुर। सांसद अजय कुमार मंडल ने लोकसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से भागलपुर और कहलगांव क्षेत्र की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों के संरक्षण, जीर्णोद्धार और पर्यटन विकास का मुद्दा उठाया। उन्होंने मखदूम शाह का मकबरा, बटेश्वर धाम, तीन पहाड़ी, नवगछिया के शंकर स्थान तथा नारायणपुर के ऐतिहासिक कुएं के संरक्षण और इन स्थलों पर पर्यटन सुविधाओं के विकास की जानकारी सरकार से मांगी। केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने जवाब दिा कि भागलपुर जिले में एएसआई के अधीन 4 केंद्रीय संरक्षित स्मारक हैं। इनमें कहलगांव की तीन पहाड़ी स्थित शैल मंदिर केंद्रीय संरक्षित स्मारक है, जबकि अन्य उल्लेखित स्थल वर्तमान में संरक्षण में नहीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...