फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 8 -- फर्रुखाबाद। जनपद की पौराणिक, ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने तथा स्थानीय पर्यटन को पंख लगाने के उद्देश्य से 'पांचाल शोध एवं विकास समिति' की एक बैठक बेवर रोड स्थित एक होटल के सभागार में संपन्न हुई। जिले के विकास और शोध कार्यों को रफ्तार देने के लिए प्रबुद्धजनों ने गहन मंथन किया और कई दूरगामी निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए जनपद के सभी विकास खंड स्तर पर विशेष कमेटियों के गठन को मंजूरी दी गई।

विशेष कमेटियों का गठन ये कमेटियां अपने-अपने क्षेत्रों में उपेक्षित पड़ी पौराणिक व ऐतिहासिक धरोहरों का स्थलीय निरीक्षण करेंगी, उनका सूचिकरण करेंगी और जीर्णोद्धार के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करेंगी। समिति ने इस पूरे कार्य के लिए दो महीने की समय-सीमा तय की है। इन कमेटियों को दो माह के भीतर अपनी...