पीलीभीत, मार्च 12 -- पीलीभीत। उप्र पुरातत्व विभाग के मीडिया सलाहकार ने यहां पहुंच कर तमाम ऐतिहासिक धरोहरों का अवलोकन किया। साथ ही फोटोग्राफी और वीडियो बना कर आंकड़ों को और तस्वीरों को संकलित किया। सलाहकार सौरभ श्रीवास्तव ने महकमे की निदेशक रेनू द्विवेदी के निर्देश पर यहां आकर क्षेत्र की धरोहरों के बारे में आवश्यक जानकारियां लीं। इसमें ऐतिहासिक गौरीशंकर मंदिर , बरेली गेट, कोतवाली गेट की फोटोग्राफी व वीडियो शूट किया किया या। संस्कृति विभाग पुरातत्व विभाग की इन संरक्षित धरोहरों को सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाने की योजना भी बनाई गई। ताकि लोगों को जिले की संस्कृति और विरासत के बारे में गहनता से जानकारी दी जा सके। यह धरोहर हमारी विरासत हमारी संस्कृति की पहचान है। जर्जर हो रही इमारतों के जीर्णोद्धार को लेकर भी चर्चा की गई। मंदिर में ...