फतेहपुर, मार्च 13 -- विजयीपुर। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के विशेष भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भ्रमण दल को नायब तहसीलदार अरविंद कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बीईओ रजनीश श्रीवास्तव ने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से बच्चे किताबी ज्ञान से इतर व्यवहारिक और ऐतिहासिक तथ्यों से परिचित होंगे। वहीं भ्रमण दल ने प्रयागराज स्थित आनंद भवन में नेहरू परिवार के इतिहास को समझने के साथ ही तारामंडल में खगोलीय घटनाओं एवं अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों को प्रत्यक्ष रूप से देखा। साथ ही अल्फ्रेड पार्क स्थित संग्रहालय का भ्रमण कर स्वतंत्रता संग्राम और प्राचीन पुरातत्विक विरासतों की जानकारी हासिल की। इस मौके पर दिनेश सिंह, कमल, सचिन, गोपी, चमन सिंह, सचिन कुमार, आभा सिंह, रूमा देवी, देवेन्द्र सिंह, नीरज कुमार आदि मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.