ऐतिहासिक जीत पर झूमे भाजपाई, झालमुरी बांटकर, मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
सहारनपुर, मई 4 -- तीन राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद शहर के घंटाघर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान भाजपाइयों ने झालमुरी बांटकर और मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। ढोल की थाप पर कार्यकर्ता जमकर थिरके और आतिशबाजी कर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। "भारत माता की जय" और "जय श्रीराम" के नारों से पूरा घंटाघर क्षेत्र गूंज उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी और इसे पार्टी की नीतियों तथा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जनता के विश्वास की जीत बताया। माहौल पूरी तरह उत्सवमय रहा और देर तक जश्न चलता रहा。 यह भी पढ़ें- बंगाल, असम व पुडुचेरी की जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नमहापौर का बयान इस अवसर पर महापौर ने कहा कि बंगाल में भाजपा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.