मेरठ, फरवरी 23 -- सरधना। रविवार को चालीसा काल के अवसर पर ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता मरियम के दरबार में शीश नवाकर मन्नते मांगी। इस दौरान विशेष प्रार्थना भी हुई जिसमें विश्व शांति व बीमारों के चंगे होने की कामना की गई। फादर मार्टिन रावत ने बताया कि चालीसा काल वर्ष में एक बार मिलने वाला वह पावन समय है, जो आध्यात्मिक और शारीरिक शुद्धिकरण का अवसर प्रदान करता है। यह काल श्रद्धालुओं के जीवन में आंतरिक और बाहरी परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त करता है। फादर ने अपने संदेश में कहा कि ईश्वर हमें दोषी ठहराने के लिए नहीं, बल्कि अपनाने और बचाने के लिए प्रेम करते हैं, ताकि कोई भी उनसे दूर न हो। इसी भावना के साथ श्रद्धालु पापमय जीवन का त्याग कर उपवास, परहेज और प्रार्थना के माध्यम से पवित्र जीवन की कामना करते हैं। फादर वले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.