मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- चरथावल क्षेत्र के ऐतिहासिक घाट मेले का तीन दिवसीय आयोजन शनिवार को भारी उत्साह और जनसैलाब के बीच संपन्न हो गया। मेले के अंतिम दिन चरथावल सहित दूरदराज के गांवों से आए लोगों और बच्चों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने जहां एक ओर सर्कस और काला जादू के हैरतअंगेज कारनामों का आनंद लिया, वहीं झूलों की सवारी का भी जमकर लुत्फ उठाया। घाट मेले में मेले के अंतिम दिन खेल-खिलौनों की दुकानों पर बच्चों की भारी चहल-पहल दिखाई दी। ग्रामीण परिवेश के इस मेले में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बेर और पारंपरिक हलवा-पराठा रहे, जिसकी दुकानों पर लोगों की लंबी कतारें नजर आईं। महिलाओं ने गृहस्थी के सामान और श्रृंगार की वस्तुओं की जमकर खरीदारी की।सुरक्षा और सफाई के कड़े इंतजाम रहे। मेला प्रांगण में व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर पंचायत और पुलिस प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.