नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शहीद दिवस के अवसर पर सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पार्लियामेंट स्ट्रीट स्थित आरसीएस कार्यालय में भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और ऐतिहासिक कोर्ट ट्रायल रूम के पुनरुद्धार का उद्घाटन किया। यह वही स्थान है, जहां स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव पर मुकदमा चलाया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि 23 मार्च का दिन देश के लिए गर्व और भावनात्मक स्मरण का अवसर है। यह दिन हमें उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इस ऐतिहासिक स्थल का पुनरुद्धार केवल निर्माण नहीं, बल्कि राष्ट्र की विरासत को सहेजने का प्रयास है, जिससे आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा ल...