फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 11 -- शमसाबाद, संवाददाता। ईमादपुर मोहल्ले में ऐतिहासिक कुआं और सरकारी हैंडपंप पर कब्जे का आरोप लगाया गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत अध्यक्ष को एक शिकायती पत्र देकर इसमें जांच पडृताल कर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ले के नरेद्र सिंह, राजेश कुमार, उदयवीर, विवेक कुमार, रंजन सिंह आदि ने बताया कि मोहल्ले का ही यह कुआं ऐतिहासिक है। जबकि पास में ही हैंडपंप है। इस पर जो कब्जा किया गया है उसमें जांच की जाये। इस पर लोगों को जांच पड़ताल कर कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। फोटो 2परिचय- निर्माण के दौरान घर के अंदर हैंडपंप।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.