संभल, मई 2 -- तहसील क्षेत्र के गांव सौंदन मोहम्मदपुर में स्थित ऐतिहासिक किले को कब्जामुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। पुरातत्व विभाग व जिला प्रशासन द्वारा किले का सौंदर्यीकरण कार्य पहले ही कराया जा चुका था, लेकिन इसके बावजूद कुछ ग्रामीणों ने यहां अवैध कब्जा कर लिया था। बीते दिनों डीएम और एसपी ने मौके का निरीक्षण कर अवैध कब्जे हटाने के सख्त निर्देश दिए थे। प्रशासनिक निर्देशों के बाद कार्रवाई करते हुए एक दिन बुलडोजर चलाकर तीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं अन्य ग्रामीण भी स्वयं अपने मकान हटाकर कब्जा छोड़ रहे हैं। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि जिन लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है, उन्हें ग्राम समाज की भूमि पर पट्टा उपलब्ध कराया जाय। यह भी पढ़ें- ऐतिहासिक किले से ग्रामीणों ने खुद हटाना शुरू किया अतिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.