गोड्डा, अप्रैल 30 -- गोड्डा निज प्रतिनिधि । गोड्डा शहर में बुधवार को आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सरकंडा चौक स्थित नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह शिवपुर स्थित शिवगंगा से शुरू हुई कलश यात्रा में लगभग 1008 महिलाएं सिर पर कलश लेकर शामिल हुईं। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में भजन-कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थीं। जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा मुख्य मार्गों से गुजरते हुए सरकंडा चौक स्थित मंदिर परिसर पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर फूलों की वर्षा की गई तथा शरबत और पानी की व्यवस्था की गई। यात्रा को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ ...