उरई, मई 1 -- कालपी। संवाददाता व्यास जन्मभूमि कालपी धाम मे स्थित प्राचीन देवालय श्री भीमसेनी हनुमान मंदिर में श्री बलरामदास श्री हरिदास महाराज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के विश्राम दिवस में उमड़े भारी भक्तों से श्रीराम श्याम जी महाराज ने बताया कि कालपी धाम की महिमा पौराणिक भी है और ऐतिहासिक भी चार वेद और अठारह पुराणों के रचयिता श्री वेदव्यास जी का जन्म इसी पावन भूमि में हुआ जिन्होंने सनातन धर्म का ज्ञान लिपिबध् किया। इस नगरी को भगवान श्री कृष्ण के पुत्र साम्ब ने बसाया।राम श्याम जी ने बताया अगर ऐतिहासिक दृष्टि से देखे तो देश की स्वतंत्रता का बिगुल भी यहीं से बजा। यह भी पढ़ें- श्रीमद् भागवत में जुट रही श्रद्धालुओं की भीड़ रानी लक्ष्मीबाई, तात्या टोपे, नाना साहब इत्यादि वीर यही कालपी धाम में स्थित मंत्रणा कक्ष मे बैठ कर अंग्...