गोड्डा, जून 21 -- बसंतराय, प्रतिनिधि । बसंतराय प्रखंड कैथपुरा पंचायत अंतर्गत ऐतिहासिक अखाड़ा मांजर बुजुर्ग को खेल गतिविधियों के एक बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासनिक पहल तेज हो गई है। बसंतराय अंचलाधिकारी (सीओ) अपनी टीम एवं तकनीकी विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित मिनी स्टेडियम निर्माण स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान चिन्हित भूमि का बारीकी से जायजा लिया गया और जमीन की नापी कर निर्माण की संभावनाओं का आकलन किया गया। अधिकारियों ने पाया की अखाड़ा से संबंधित कुछ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं की विकास कार्य में बाधा बनने वाले अतिक्रमण के खिलाफ शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों ने सरकारी जमी...