ऐतिहासिक, शैक्षिक पुस्तकों का संकलन डिजिटल लाइब्रेरी
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 29 -- लाइब्रेरी में करीब 500 पुस्तकों का संकलन होगा जिसमें धार्मिक, ऐतिहासिक और एनसीआरटी की हाईस्कूल, इंटर की शैक्षिक पुस्तकें शामिल होगी। यह बात कालाकांकर के रानीमऊ गांव में डिजिटल लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे ने कही। उन्होंने कहा डिजिलट लाइब्रेरी इलाके के लोगों के लिए शैक्षिक आधार पर मील का पत्थर साबित होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें एवं अन्य विभिन्न पुस्तकें ग्राम पंचायत सचिवालय में रखी गई हैं। साथ ही वाई फाई की भी सुविधा मिलेगी। इस मौके पर एडीओ पंचायत केवला प्रसाद, प्रधान राकेश कुमार साहू, ग्राम विकास अधिकारी प्रभांशू पाण्डेय, संदीप कुमार, योगेश कुमार, पंचायत सहायक मनोज कुमार, बृजेश कुमार तिवारी, राज कुमार, सचिन, सालिक,सोनम, दिलीप आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.