विकासनगर, जून 26 -- खत शिलगांव बाबर के ऐठान गांव में शिरगूल देवता के नव निर्मित मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा शुक्रवार को धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। शुभ मुहूर्त में पुरोहित ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन कर मंदिर की शिखा और दिशाओं का पूजन किया। प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बाशिक महासू देवता, बौठा महासू देवता, पवासी महासू देवता और शिरगूल देवता के डोरियों ने मंदिर की शिखा पूजन के दौरान स्वयं मंदिर की छत पर मौजूद रहकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं और ग्रामीणों ने देवताओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय बना दिया। धार्मिक आयोजन के बीच ग्रामीणों और भक्तों ने पारंपरिक बिरसू गीतों पर जमकर नृत्य किया। देव पालकियां भी इन लोकधुनों पर थिरकती नजर आईं। विधि-विधान से प्राण प्रतिष्...