कानपुर, अप्रैल 16 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता आर्य नगर स्थित टीएसएच में चल रही टेनिस क्रिकेट प्रीमियर लीग में दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ऐट एक्स चेंजर्स ने 15 ओवर में सात विकेट पर 173 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी सिंघवानी सिंघम्स की टीम निर्धारित ओवर में आठ विकेट पर 105 रन ही बना सकी। इससे एक्स चेंजर्स ने 168 रन से मैच जीता। 27 गेंद में 59 रन बनाने वाले विकास पटेल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। दूसरे मैच में ब्लू वर्ल्ड ने टीम सरीन मोटर्स को हराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...