बेगुसराय, मार्च 22 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के ऐजनी पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 14 में नल-जल योजना की बदहाल स्थिति सामने आई है। यहां पिछले चार दिनों से पाइप क्षतिग्रस्त है जिसके कारण लगातार पानी की बर्बादी हो रही है। हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या विभागीय कर्मी ने इसे ठीक कराने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार पाइप फटने की सूचना कई बार संबंधित विभाग को दी जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का दावा करती है वहीं दूसरी ओर जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग नजर आती है। यह समस्या खासकर दलित बस्ती में उत्पन्न हुई है जिससे वहां र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.