बीजिंग, अक्टूबर 17 -- पड़ोसी देश चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने करीबी दो टॉप जनरलों और आठ अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को भ्रष्टाचार से जुड़े गंभीर मामले में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी और सेना दोनों जगहों से निष्कासित कर दिया है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को इसकी पुष्टि की है। मंत्रालय के प्रवक्ता झांग शियाओगांग ने एक बयान में आरोप लगाया कि शक्तिशाली केंद्रीय सैन्य आयोग के उपाध्यक्ष ही वेइदोंग और जाँच के घेरे में आए आठ अन्य लोगों ने पार्टी के अनुशासन का गंभीर उल्लंघन किया है। उन्होंने बड़ी रकम का भ्रष्टाचार किया है। निष्कासित किए गए वरिष्ठ अधिकारियों में हे वेइदोंग, चीन के नंबर दो जनरल माने जाते थे। उनके अलावा मियाओ हुआ को भी पद से हटाया गया है। ये चीनी सेना के शीर्ष राजनीतिक अधिकारी थे। दरअसल, चीन अपने यहां भ्रष्टाचार विरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.