हल्द्वानी, अगस्त 17 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में सोमवार को ऐक्टू के प्रदेश अध्यक्ष रहे निशान सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। ऐक्टू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव डिमरी ने कहा कि, केंद्र सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है।भाकपा (माले) राज्य सचिव इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि, विधानसभा में बार-बार खुद ही मेजें थपथपाकर विधायकों के वेतन भत्ते लगातार बढ़ाते जा रहे हैं वहीं आशा वर्कर्स जो दिन रात मातृ शिशु सुरक्षा से लेकर स्वास्थ्य विभाग के हर अभियान को चला रही हैं उन्हें दैनिक मजदूर से भी कम पैसा मिल रहा है। इस दौरान 22 नवंबर को एक्टू की रैली में आशा यूनियन के पूरी तकत से शामिल होने पर सहमति बनी। ऐक्टू प्रदेश महामंत्री केके बोरा, आशा यूनियन प्रदेश अध्यक्ष कमल...