चेन्नई, मई 4 -- Vijay Thalapathy: ऐक्टर विजय का सियासत के पर्दे पर सिनेमाई डेब्यू होता नजर आ रहा है। टीवीके का चुनाव चिह्न 'सीटी' (व्हिसल) है और कहना गलत नहीं होगा कि टीवीके ने तमिलनाडु में सीटी बजा दी है। फिल्म अभिनेता थलपति विजय ने अपनी तमाम फिल्मों में प्रभावशाली भूमिकाएं निभाई हैं। ऐसे में जब उन्होंने अपनी पार्टी बनाकर तमिलनाडु में सियासी मैदान में उतरने का फैसला किया तो कई सवाल उठे थे। सबसे बड़ा सवाल तो यही था कि क्या वह अपनी सियासी पारी में भी सिनेमा जगत सरीखी सफलता हासिल कर सकेंगे? लेकिन 4 मई को जब तमिलनाडु में काउंटिंग शुरू हुई तो शुरुआती रुझानों से ही टीवीके ने जो बढ़त बनाई, उसने सभी को हैरान कर दिया। नई नवेली पार्टी टीवीके सियासत के धुरंधरों को पटखनी देती नजर आई। आम यह रहा कि सत्ताधारी डीएमके 50 सीटों के अंदर सिमटती नजर आ रही है...