लोहरदगा, मई 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने बुधवार को सेन्हा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर में नियमित साफ-सफाई, चिकित्सकों की रोस्टर के अनुसार ड्यूटी, सभी वार्डों में साइनेज लगाये जाने, अस्पताल परिसर में जर्जर होर्डिंग को हटवाने और एंबुलेंस के बेहतर तरीके से रख-रखाव करने को कहा। डीसी ने स्वास्थ्य केंद्र में रजिस्ट्रेशन काउंटर, इमरजेंसी वार्ड, महिला व पुरूष वार्ड, प्रसूति गृह, ड्रेसिंग रूम, जन्म व मृत्यु निबंधन काउंटर, 108 के एंबुलेस, अन्य एंबुलेंस, जिला में ममता वाहन की संख्या, डेंटल रूम, आयुष्मान मित्र काउण्टर, लैब में जांच की उपलब्धता, दवाखाना में दवाईयों की स्थिति, कंगारू मदर केयर यूनिट, टीकाकरण की स्थिति आदि बिंदुओं की गहनता से जांच की और आवश्यक निर्देश प्रभारी चिकि...