प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज, संवाददाता। पर्यटन विभाग ने फूलपुर तहसील क्षेत्र के जमुनीपुर स्थित मां ऐंद्री धाम के विकास एवं सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया है। स्कंद पुराण एवं दुर्गा सप्तशती में वर्णित मां ऐंद्री के प्रति आस्था को केंद्र में रखकर शासन स्तर से 1.27 करोड़ रुपये की लागत से मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र का विकास किया जाएगा। मंदिर को पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने के उद्देश्य से पहली किस्त के रूप में 30 लाख रुपये की धनराशि जारी की गई है। परियोजना के अंतर्गत मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण, आकर्षक एवं आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, प्रवेश द्वार, श्रद्धालुओं के लिए यात्री शेड, स्टाम्प फ़्लोरिंग युक्त मार्ग, बेंच, स्वच्छ शौचालय, पेयजल सुविधा, साइनेज तथा म्यूरल आर्ट जैसे कार्य किए जाएंगे। प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.