ऐंचोली से तोली मोटर मार्ग बदहाल
पिथौरागढ़, जून 16 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। ऐंचोली-स्यूनी-तोली मोटर मार्ग बदहाल है,सड़क बदहाल होने से ग्रामीण, विद्यार्थी, कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने प्रशासन से जल्द सड़क की दशा सुधारने की मांग उठाई। कहा कि सड़क पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, सुरक्षा दीवारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं,कई हिस्सों में सड़क धंसने लगी है। बरसात के मौसम में सड़क की स्थिति और अधिक खतरनाक हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन व पीएमजीएसवाई से जल्द कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- ऐंचोली से तोली मोटर मार्ग बदहाल यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क के सुधारीकरण की मांग
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.