ए-4 पेपर भेजा भी नहीं और सवा लाख की ठगी कर ली
पटना, अप्रैल 4 -- साइबर बदमाशों ने पुनपुन के गौतम कुमार के साथ ए-4 पेपर भेजने के नाम पर सवा लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने इस बाबत साइबर थाने में 31 मार्च को शिकायत की है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि इंडिया मार्ट वेबसाइट पर ऑनलाइन सर्च कर रहे थे। उसमें श्रीज पेपर मिल प्रा. लि. का पता चला। उसपर दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया। जिसमें यह कहा गया ए-4 पेपर मिल जाएगा। पेपर मिल से निकलने से पहले 50 प्रतिशत पैसा भेजना होगा। मिल से निकलने के बाद 25 प्रतिशत और पेपर मिलने के बाद 25 प्रतिशत शेष राशि देनी होगी। जालसाज जैसे-जैसे पैसा देने को कहा देते चले गए। लेकिन उन्हें पेपर नहीं मिला। इसको लेकर ट्रक ड्राइवर से बात की तो उसने बोला कि ट्रक नदी में गिर चुका है। जब ट्रक का फोटो मांगा गया तो नहीं दिया गया। दोबारा ट्रक ड्राइवर से बात हुई तो कहा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.