कुशीनगर, मई 3 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। खासकर उन घरों के लोग परेशान हैं, जिनके वहां शादी-विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्यक्रम हैं। सिलेंडर नहीं मिलने के कारण वे लोग अपने परिचितों को फोन कर सहयोग करने की बात कह रहे हैं। स्थिति यह है कि तमाम लोग अपने रिश्तेदारों से सिलेंडर मांग रहे हैं। समउर क्षेत्र के एक व्यक्ति को उसकी बहन ने फोन कर शादी में समय से आने के लिए न सिर्फ आमंत्रित किया, बल्कि भाई से उसने सिलेंडर लाने की भी बात कही। नरायनपुर गांव निवासी भरत प्रजापति का कहना है कि उनके बहन के घर शादी का कार्यक्रम है। कार्ड भी घर पर आया है, लेकिन इसी बीच उसकी बहन ने फोन कर कहा कि 'ए बाबू...नेवता में भले कुछ ले अइहा या मत ले अइहा, लेकिन एगो सिलेंडर जरूर ले ले अइह...' बहन की बात सुनने के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.