प्रयागराज, सितम्बर 29 -- इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नॉर्थ हॉल में सभी संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षों की बैठक मंगलवार को हुई। दूसरे कार्यकाल में पुनर्नियुक्ति के बाद यह उनकी पहली बैठक थी। कुलपति ने विश्वविद्यालय की भविष्य की योजनाओं का रोडमैप साझा किया। उन्होंने कहा कि नैक ए प्लस रैंकिंग के बाद अब एनआईआरएफ और क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयास करना होगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 28 राज्यों और सात केंद्र शासित प्रदेशों के विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। दूसरे राज्यों से आने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ने के साथ कई विभागों में अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं भी बढ़ाई गई हैं। उन्होंने मेंटर-मेंटी व्यवस्था को मजबूत करने और शिक्षकों को विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए उपलब्...