बांका, जून 13 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। नगर परिषद क्षेत्र के महावीर नगर मोहल्ला स्थित महावीर स्थान मंदिर परिसर में आयोजित श्रीश्री 108 श्री राम कथा नवाह ज्ञान यज्ञ के आठवें दिन शुक्रवार को श्रद्धालु भक्ति और भावनाओं में डूबे नजर आए। कथावाचक ओमप्रकाश जी महाराज ने भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों का मार्मिक वर्णन करते हुए राम कलेवा, माता जानकी की मिथिला से विदाई, अयोध्या आगमन एवं स्वागत से लेकर वनवास प्रसंग तक की कथा सुनाई। यह भी पढ़ें- भगवान राम के आदर्श राजधर्म का दिया गया संदेश कथा के दौरान श्रद्धालुओं की भावनाएँ वहीं कथा के दौरान माता सीता की विदाई और भगवान श्रीराम के वनवास का प्रसंग के दौरान जब भजन 'ए पहुंना ऐंहीं मिथिले में रहुं ना...' गाया गया तो सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। जबकि वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष औ...