ए डिवीजन टी20 लीग: एल टाउन सीसी ने स्कूल ऑफ क्रिकेट कदमा को 3 विकेट से हराया
जमशेदपुर, मई 22 -- जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में खेले गए ए डिवीजन टी20 लीग मैच में एल टाउन सीसी ने स्कूल ऑफ क्रिकेट कदमा को 3 विकेट से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए एल टाउन ने एसओसी को 20 ओवर में 5 विकेट पर 123 रन पर रोका। आकाश सिन्हा ने 56 रन नाबाद की पारी खेली। एल टाउन के सोनू कुमार सिंह ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए। जवाब में एल टाउन ने 19.2 ओवर में 7 विकेट खोकर 124 रन बनाकर मैच जीत लिया। अनुभव सिंह ने 52 रन की पारी खेली। एसओसी के नरेंद्र देव ने 3 विकेट लिए। यह भी पढ़ें- नोबल सीसी ने यंग बॉयज को 4 विकेट से हराया अनुभव सिंह मैन ऑफ द मैच रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.