ए-डिवीजन टी-20 लीग: एल टाउन सीसी ने रूरल ब्लूज को 67 रन से हराया
जमशेदपुर, मई 15 -- जमशेदपुर। कीनन स्टेडियम में खेले गए ए-डिवीजन टी-20 लीग के मुकाबले में एल टाउन सीसी ने रूरल ब्लूज को 67 रन से शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एल टाउन ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 150 रन बनाए। आयुष कुमार ने 35 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली। जवाब में रूरल ब्लूज 15 ओवर में 83 रन पर ऑलआउट हो गई। आयुष कुमार ने 15 रन देकर 4 विकेट चटकाए और प्लेयर ऑफ द मैच बने। सोनू कुमार सिंह ने 6 रन देकर 3 विकेट लिए। यह भी पढ़ें- रोमांचक मैच में जंबो इलेवन ने एटूआर जूनियर को एक विकेट से हराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.