ए ग्रेड धान के मिलेंगे 2461 रुपये, बने 28 क्रय केंद्र
भदोही, सितम्बर 6 -- भदोही, संवाददाता। कालीन नगरी में किसानों से धान खरीद की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सरकार द्वारा ए ग्रेड के धान के लिए अन्नदाताओं को प्रति कुंतल 2461 रुपये दिए जाएंगे। जिले में 28 क्रय केंद्रों को खोला गया है। अन्नदाताओं से अफसरों ने आनलाइन पंजीकरण धान बिक्री को करने का आह्वान किया है। बता दें कि इस साल देर से आए मानसूनी बादलों ने जमकर बरसात किया। जिससे धान की अच्छी पैदावार होने की उम्मीदें हैं। इस बार सरकार किसानों को धान का मूल्य प्रति क्विंटल 72 रुपये अधिक देगी। इससे धान का दाम 2441 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा। बीते वर्ष 2369 रुपये था। धान खरीद के लिए जिले में विभिन्न एजेंसियों के 28 क्रय केंद्र बनाए जाएंगे। क्रय केंद्रों का निर्धारण कर खरीद संबंधित तैयारी शुरू हो गई है। खरीद प्रक्रिया के अनुश्रवण व पर्यवेक्षण के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.