लातेहार, अप्रैल 26 -- लातेहार प्रतिनिधि। जिले के सरयू प्रखंड के अलगडीह गांव में संचालित ए़ एस़ एम मेमोरियल एकेडमी नामक निजी विद्यालय में कोई भी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं। फिर भी विद्यालय सड़क के किनारे धड़ल्ले से चल रहा हैं। कक्षा एक से पांचवीं तक संचालित इस विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई अत्यंत दयनीय परिस्थितियों में हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय में न तो बिजली की व्यवस्था है, न ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध है और न ही शौचालय की सुविधा है। बच्चों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था भी नहीं है, जिसके कारण छात्र-छात्राएं फर्श पर चादर बिछाकर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय के कमरे भी अव्यवस्थित हैं, जिससे शिक्षण कार्य प्रभावित हो रहा है। गौरतलब है कि इस विद्यालय को पूर्व में विभाग द्वारा यू-डायस कोड संख्या 20220405002 आवंटित क...